civilian award क्या है अहम जानकारी

अवॉर्ड कई श्रेणी में वर्गीकृत होते है, जिनमें से एक प्रमुख है civilian award, हिंदी में नागरिक पुरस्कार, यह मुख्य तौर पर किसी भी देश में आम नागरिकों को विभिन्न कार्य क्षेत्र जैसे – कला, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य आदि में उनके उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने व सम्मानित करने के लिए दिया जाता हैं।

एक राष्ट्र के रूप में भारत देश में भारत रत्न को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार का दर्जा दिया गया हैं, हालांकि इसके अतिरिक्त पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, ये तीन पुरस्कार भी भारत के नागरिक पुरस्कारों के रूप में जाने जाते हैं, आगे हमने नागरिक पुरस्कार के बारे में विस्तारपूर्वक बात की हैं।

civilian award क्या हैं

नागरिक पुरस्कार अंग्रेजी में सिविलियन अवार्ड मुख्य तौर पर देश के आम नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे – कला विज्ञान साहित्य सार्वजनिक सेवाएं आदि में उनके उत्कृष्ट कार्यो को मान्यता देने व सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

नागरिक पुरस्कार की शुरुआत कब और कैसे हुई

भारत में नागरिक पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को राष्ट्रपति सचिव के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के साथ हुई जिसमें दो पुरस्कार पहला भारत रत्न जिसे आज भारत का सर्वोच्च सम्मान का दर्जा दिया गया है तथा दूसरा पद्म विभूषण(जो आगे तीन स्तर, पहला वर्ग, दूसरा वर्ग, एवं तीसरा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया) की घोषणा के साथ की गई।

आगे चलकर 15 जनवरी 1955 को पद्म विभूषण के तीनों वर्गों को वापस से शीर्ष क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के साथ परिवर्तित कर दिया गया, इस प्रकार वर्तमान समय में भारत में मुख्यतः चार नागरिक पुरस्कार जो शीर्ष क्रम में नीचे दिखाए गए है, प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं।

  • भारत रत्न – भारत का प्रथम सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • पद्म विभूषण – भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • पद्म भूषण – भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • पद्मश्री – भारत का चौथा उच्च नागरिक सम्मान।

हर साल प्रधानमंत्री द्वारा गठित समिति एवं स्वयं प्रधानमंत्री के अनुरोध एवं सिफारिश के पश्चात राष्ट्रपति द्वारा अंतिम रूप से स्वीकृति मिलने के उपरांत इन पुरस्कारों के योग्य उम्मीदवारों का चयन कर प्राप्तकर्ता की घोषणा 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है, तथा मार्च व अप्रैल महीने में राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित कर चयनित उम्मीदवारों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाता है।

इन पुरस्कारों से सम्मानित व्यक्तियों को वरीयता क्रम में सूचीबद्ध किया गया है।

वरीयता क्रम मुख्यतः एक सूचीबद्ध क्रम है जिसमें भारत के गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों, अधिकारियों को एक विशेष रैंकिंग दी गई है, जिसके आधार पर उन्हें औपचारिक प्रयोजनों जैसे – राजकीय व प्रशासनिक समारोह में विशेष सुविधाएं दी जाती हैं।

उदाहरण के तौर पर हम सभी जानते हैं कि भारत के राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक कहलाते हैं, यह वरीयता क्रम में ही निर्धारित है, जिसमें आगे दूसरे स्थान पर उपराष्ट्रपति फिर तीसरे पर प्रधानमंत्री व अन्य आते हैं, इसी में आगे भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्राप्तकर्ता को इस वरीयता क्रम, अंग्रेजी में Indian Order of Precedence में सातवें रैंक (7A) पर रखा गया हैं।

भारत रत्न के अलावा पद्म सम्मान अंतर्गत किसी भी अन्य भारतीय सम्मान का इस वरीयता क्रम में कोई उल्लेख नहीं है हालांकि विकिपीडिया के अनुसार सम्मान स्वरूप दिए जाने वाले मैडल को पहनने की एक अलग वरीयता क्रम, जो Order of Wearing कहलाती है, निर्धारित की गई है इसमें भारत रत्न के साथ पद्म सम्मान अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री तथा अन्य भारतीय पुरस्कार एवं सम्मानों का रैंक निर्धारित है, इसे आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।

सम्मानभारतीय वरीयता क्रम मेडल पहनने के मामले में वरीयता क्रम
भारत रत्न 7वा 1st – प्रथम
पद्म विभूषण 4th – चौथा
पद्म भूषण 5th – पांचवां
पद्मश्री 10th – दसवीं

अब तक कई बार हमने भारत के नागरिक पुरस्कारों की सूची में शामिल भारत रत्न व पद्म सम्मान के अंतर्गत तीनों सम्मानों का जिक्र किया है, चलिए इनके बारे में भी विस्तारपूर्वक जानें।

नागरिक पुरस्कारों की सूची

भारत रत्न

अंग्रेजी में ‘Jewel of India’ यानि ‘भारत का रत्न’ के नाम से प्रख्यात भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो विभिन्न क्षेत्रों में मानव प्रयास के असाधारण योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

भारत रत्न से संबंधित अहम जानकारी

  • पहली बार 1954 में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और श्री सीवी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 1954 से अब तक(2024) कुल 53 व्यक्ति भारत रत्न से सम्मानित किए गए हैं।
  • प्रत्येक वर्ष दिए जाने को लेकर भारतीय संविधान में कोई लिखित प्रावधान नहीं है यही कारण है कि 1954 से अब तक 70 वर्षों के बावजूद केवल 53 व्यक्तियों को भारत रत्न दिया गया है।
  • प्रत्येक वर्ष अधिकतम तीन ही व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जा सकता है हालांकि वर्ष 1999 में यह सम्मान चार व्यक्तियों को जबकि 2024 में पांच व्यक्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • शुरुआत में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होने का प्रावधान नहीं था, हालांकि जनवरी 1966 में संशोधन के पश्चात इसे मरणोपरांत भी दिया जाने लगा जिसके फलस्वरुप सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले पहले भारतीय नागरिक बने।
  • इसमें सम्मान स्वरूप पीपल के पत्ते के आकार का एक विशेष मेडल तथा भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र शामिल होता है।

पद्म विभूषण

पद्म विभूषण, भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो कला, सामाजिक कार्य, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा आदि क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा के रूप में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

पद्म विभूषण से संबंधित अहम जानकारी

  • पद्म विभूषण को ‘कमल सजावट’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • वर्ष 1954 में सर्वप्रथम 6 व्यक्तियों को पुरस्कृत किए जाने के साथ पद्म विभूषण की शुरुआत हुई।
  • आधिकारिक वेबसाइट अनुसार साल 1954 से अब तक(2024) कुल 336 उम्मीदवार पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए हैं।
  • शुरुआत में इसे मरणोपरांत दिए जाने का प्रावधान नहीं था, जनवरी 1955 में नियमों में संशोधित करते हुए पद्म भूषण पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाने लगा जिसके फलस्वरुप पहली बार 1972 में तीन व्यक्ति आदित्यनाथ झा, गुलाम मोहम्मद सदीक और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक कहे जाने वाले विक्रम साराभाई को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इसे सम्मान स्वरूप मिलने वाले मेडल पहनने की वरीयता क्रम में चौथी रैंकिंग दी गई हैं।

पद्म भूषण

भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद, पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में पद्म विभूषण की भांति समान कार्य क्षेत्र जैसे – कला, विज्ञान, चिकित्सा, व्यापार, सामाजिक कार्य आदि में उच्च क्रम की विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

पद्म भूषण से संबंधित अहम जानकारी

  • वर्ष 1954 में सर्वप्रथम 23 व्यक्तियों को पुरस्कृत किए जाने के साथ पद्म भूषण की शुरुआत हुई।
  • आधिकारिक वेबसाइट अनुसार साल 1954 से अब तक(2024) कुल 1320 उम्मीदवार पद्म भूषण से सम्मानित किए गए हैं।
  • पद्म भूषण सम्मान को मरणोपरांत दिए जाने की शुरुआत 1999 में हुई और लेखक डोमिनिक चाको किझाकेमुरी मरणोपरांत पद्म भूषण पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • मैडल पहनने की वरीयता क्रम में पद्म भूषण पांचवे स्थान पर स्थित हैं।

पद्म श्री

पद्मश्री भारत में दिए जाने वाले नागरिक सम्मानों की श्रृंखला का अंतिम व भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसे विभिन्न कार्य क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के सराहना हेतु प्रदान किए जाते हैं।

पद्म श्री से संबंधित अहम जानकारी

  • वर्ष 1954 में सर्वप्रथम 19 व्यक्तियों को पुरस्कृत किए जाने के साथ पद्मश्री की शुरुआत हुई।
  • आधिकारिक वेबसाइट अनुसार साल 1954 से अब तक(2024) कुल 3531 उम्मीदवार पद्मश्री से सम्मानित किए गए हैं।
  • पद्म श्री मैडल पहनने की वरीयता क्रम में दसवें स्थान पर आता हैं।

अब तक भारतीय नागरिक पुरस्कारों की सूची में शामिल भारत रत्न, तथा पद्म सम्मान अंतर्गत तीनों सम्मान, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के बारे में समझ चुके होंगे चलिए आखिर में नागरिक पुरस्कार से संबंधित भी कुछ अहम व रोचक बातें जानें।

नागरिक पुरस्कार से संबंधित अहम जानकारी

  • इन पुरस्कारों में किसी भी तरह की कोई नगद राशि का भुगतान शामिल नहीं होता है।
  • भारतीयों के अतिरिक्त विदेशी नागरिक भी इस सम्मान से सम्मानित किए जाते हैं।
  • नागरिक पुरस्कार अंतर्गत भारत रत्न के अलावा पद्म समान अंतर्गत तीनों पुरस्कारों के लिए नामांकन अथवा सिफारिश हर साल 1 मई से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आमंत्रित की जाती है, जबकि भारत रत्न के प्राप्तकर्ता की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के सिफारिश के पश्चात अंतिम स्वीकृति मिलने पर की जाती है।
  • भारत के सभी नागरिक पुरस्कारों में शामिल मेडल, चाहे वह भारत रत्न का हो या पद्म सम्मान अंतर्गत तीनों में से कोई एक, इनके पिछले भाग में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह ‘अशोक चक्र’ राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ के साथ निहित हैं, इसे आप नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।

Civilian award – भारत रत्न समेत सभी पद्म सम्मान आधिकारिक वेबसाइट
Current number of सभी पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता See here

ये जानकारी रही नागरिक पुरस्कार, अंग्रेजी में सिविलियन अवार्ड जो भारत में दिए जाते है, इसमें हमने मूल रूप से नागरिक पुरस्कार, तथा इसमें शामिल चारों भारत के उच्च सम्मान के बारे में आपको बताया, इस आर्टिकल को लेकर आप अपने सुझाव व अनुभव हमें जरूर से बताए, जो हमें प्रोत्साहित करने के साथ चीजों को बेहतर बनाने में काफी मदद करती है, और अगर योग्य लगे तो इसे शेयर कर और भी लोगो को civilian award kya hai जानने में मदद करें।

1 thought on “civilian award क्या है अहम जानकारी”

Leave a Comment